पंचायत का इतिहास
जटियाना पंचायत, प० उमरेण जिला मुखयालय से उत्तर में स्थित है। प्रखण्ड मुखयालय से इसकी दूरी 18 कि.मी. और जिला मुखयालय से इसकी दूरी 12 कि.मी. है। पंचायत की कुल आबादी 6613 है जिसमें पुरूष लगभग 55% तथा महिलाओं की संख्या 45% है। पंचायत में पाँच ग्राम आते है। इस पंचायत में 1573 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर खेती होती है, जिसमें मुखय रूप से सरसो,चना,आलू,जौ,प्याज,गेहूँ,बाजरा,मक्का इत्यादि फसलें उगायी जाती है। कृषि मजदूरों की संखया ज्यादा है तथा आम लोगों के पास खेती की जमीन कम होने के कारण ज्यादातर मजदूर पलायन कर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में चले जाते हैं यहां का मुख्य पेशा कढ़ाई व मजदूरी पशुपालन है। यहा पास मे ही अलवर रेल्वे स्टेशन है यहा से बहरोड रोड गुजरता है।यहा ग्राम पंचायत पॉच ग्राम से मिलकर बनी है। ग्राम धोलीदूब मे लाल दास बाबा के नाम से एक प्रसिद्व मन्दिर हे अलवर से सटा होने पर व द्गाहर से कम दूरी होने के कारण क्षेत्र का विकास बहूत तेजी से हो रहा हे यह बहरोड रोड पर स्थित है इस ग्राम जटियाना मे पहाड की तलहटी में ही परिवहन विभाग का कार्ययालय हैं।
ग्राम पंचायत के अंदर आने वाले गाँव
- जाटियाना
- थेकरा
- उलहेरी
- कादुकी
- ढॉलीडउ

राजस्थान सरकार
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
अपना खाता
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
राजस्थान शिक्षा बोर्ड
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त
डीओईएसीसी सोसाइटी
राजस्थान लोक सेवा